नारियल का तेल ठंडा होता है क्या?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 14:37

नारियल का तेल गर्म होता है या ठंडा:

नारियल का तेल बेहद लाभकारी माना जाता है। ऐसे कई लोग हैं जो नारियल के तेल का इस्तेमाल बालों के लिए, घुटनों के दर्द, चोट लगने पर या शरीर की रूखी त्वचा पर लगाते हैं। इससे उन्हें आराम तो मिलता है पर क्या नारियल का तेल वाकई में उतना लाभकारी है जितना इसे कहा जाता है या ये सिर्फ एक अफवाह है।

आज कल के दौर में जब तक आप किसी बात को लेकर आश्वश्त ना हों तब तक उस पर यकीन ना करें। ये वो दौर है जहाँ लोगों को कुछ भी बेचा जा सकता है। ऐसे में हमेशा जानकारी रखें और बिना किसी पूर्वाग्रह या पूर्वानुमान के आप सच को जानने का प्रयास करें। हर तेल के अपने फायदे और नुकसान होते हैं।

शरीर और सेहत का आपस में बड़ा गहरा रिश्ता है। इनमें से किसी एक में भी परेशानी हुई तो दूसरे को नुकसान होना तय है। ऐसे में आप खुद को परेशानी में नहीं लाना चाहेंगे। इसको ध्यान में रखते हुए आइए एक नजर ड़ालते हैं कि नारियल तेल के क्या फायदे हैं और इसकी तासीर कैसी होती है।
नारियल का तेल गर्म होता है या ठंडा

नारियल का तेल गर्म होता है
ये बात चौंका सकती है लेकिन ये सच है कि नारियल का तेल गर्म होता है। आप ये सोच सकते हैं कि नारियल तो दिमाग को ठंडा रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में ये गर्म कैसे हो सकता है पर ये सच है। नारियल का तेल गर्म होने के कारण अलग अलग प्रकार से हमारे काम आता है।

स्किन को करे मॉइस्चराइज
गर्मियों के मौसम में आपकी त्वचा सूखने लगती है। ऐसे में आपको नारियल तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। शरीर की त्वचा सबसे पहले प्रदूषण के संपर्क में आती है और इसलिए उसका ध्यान रखा जाना चाहिए। स्किन को मॉइस्चर देने के लिए आपको नारियल का तेल इस्तेमाल करना चाहिए।

बालों को दे पोषण
बालों को पोषण प्रदान करने में भी नारियल का तेल मददगार है। इसलिए आप अपने जीवन में इसका इस्तेमाल जरूर करें। ऐसा माना जाता है कि बालों के लिए सरसों का तेल अच्छा होता है लेकिन आज कल अच्छा तेल बेहद कम मिलता है। इसलिए आप उसकी जगह पर नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info